Last Updated:July 31, 2026, 18:12 IST
Gwalior News: ग्वालियर में एक ई-रिक्शा ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, जिस पर तोते का फोटो बना हुआ है और ढूंढने वाले या फिर उस तोते का पता देने वाले को 50000 रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया है. यह रिक्शा दिन में 10 बजे से शाम पांच बजे तक ग्वालियर के कई हिस्सों में घूमता है और खोए हुए तोते का पता लगाने की कोशिश करता है.
ग्वालियर में खोए तोते की जानकारी देने वालो को 50000 का इनाम
Gwalior Parrot Missing News: शोले फिल्म में विलेन गब्बर सिंह को पकड़ने पर पूरे 50 हजार का इनाम था, लेकिन ग्वालियर में एक तोते को तलाशने वाले को 50 हजार इनाम देने की घोषणा की गई है. ग्वालियर में शकुंतला नाम के फीमेल तोते की गुमशुदगी और उसे तलाशने वाले को इनाम का एलान सुर्खियों में है. अलकापुरी से लेकर कलेक्ट्रेट रोड इलाके में पिछले पांच दिनों से एक रिक्शा तोते की तलाश में घूम रहा है. इस रिक्शे पर तोते शकुंतला का फोटो और पहचान लिखी है. तोते के सिर पर लाल रंग का प्राकृतिक तिलक है, शकुंतला नाम पुकारने पर तोता भी शकुंतला रिएक्ट करता है.
ई-रिक्शा चालक ने कही ये बात
तोते की तलाश में घूम रहे रिक्शा चालक सोनू ने कहा कि तोड़ उड़ने के बाद गायब हो गया है और उसी को ढूंढने के लिए हमने यह पोस्टर लगाया है और सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक घूमते हैं. अगर किसी को कोई जानकारी मिले, तो इसकी सूचना हमें दे दे और उसको इनाम दिया जाएगा. कलेक्ट्रेट, अलकापुरी, सिरोल इलाके में तोते की तलाश अब लोगों के लिए कौतूहल बनी है.
लोगों के बीच बना चर्चा का विषय
दरअसल ये तोता अलकापुरी में रहने वाले पक्षी प्रेमी ओझा परिवार का है. पांच दिन पहले तोता’शकुंतला’ उड़ गया, लेकिन वापस नही लौटा. परिवार को तोते से इतना लगाव है कि उसका पता बताने वाले को 50 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया. तोते की तलाश में घूम रहे रिक्शा पर लोगों की नजर पड़ती है, तो हर कोई रुक जाता है.
लोगों ने की तोता मिलने की कामना
राहगीर रवि गोलारिया का कहना है कि किसी पक्षी से इतना प्रेम होना बड़ी बात है. हम कामना करते हैं, तोता जल्द मिल जाए. इसी वजह से उसने ढूंढने वाले के लिए तोते के मालिक ने इनाम की घोषणा की है. लोग चाहते हैं अब जल्दी से जल्दी तोता परिवार को मिल जाए. अगर किसी व्यक्ति को तोता मिलता है, तो वह मालिक को वापस लौटा सकता है और इनाम ले सकता है.
About the Author
गोविन्द सिंहSenior Sub Editor
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…
और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Gwalior,Madhya Pradesh

