सिंहस्थ-2028 के अंतर्गत मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का संभाग आयुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने किया निरीक्षण
उज्जैन, 22 सितंबर। सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के अंतर्गत उज्जैन में नगर निगम के माध्यम से सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। संभाग आयुक्त आशीष सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहारवाढी मार्ग, हरसिद्धि की पाल से रामघाट मार्ग कहारवाड़ी, बक्शी बाजार से गुदरी चौराहा तक और 24 खंबा से हरसिद्धि की पाल तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य और खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा होकर जीवाजी गंज थाने के सामने से गौतम मार्ग नयापुरा होकर पिपलीनाका मुख्य मार्ग तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे बाजार से गुदरी चौराहा तक और 24 खंबा से हरसिद्धि की पाल तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य और खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा होकर जीवाजी गंज थाने के सामने से गौतम मार्ग नयापुरा होकर पिपलीनाका मुख्य मार्ग तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
