सावन माह एवं भगवान श्री महाकाल की सवारी को दृष्टिगत उज्जैन पुलिस की सघन चेकिंग मुहिम।
क्राइम ब्रांच, थाना महाकाल एवं थाना देवास गेट की संयुक्त कार्रवाई।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज, डेरे एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर व्यापक तलाशी एवं सत्यापन।
कुल 21 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया।
सावन माह एवं आगामी सोमवार को भगवान श्री महाकाल की शाही सवारी के अवसर पर उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच, थाना महाकाल एवं थाना देवास गेट पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शहर के संवेदनशील एवं चिन्हित स्थानों, जिनमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, डेरे, होटल, लॉज एवं अन्य सार्वजनिक स्थान शामिल हैं, पर सघन चेकिंग एवं सत्यापन कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान कुल 21 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया है। सभी संदिग्धों की अग्रिम पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उज्जैन पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर सतर्क है तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए इस प्रकार की सघन चेकिंग एवं सत्यापन कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

