Last Updated:July 31, 2026, 17:40 IST
Gwalior News: ग्वालियर में एक 22 साल के फोटोग्राफर मोंटी मोरे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि युवक अपने से 20 साल बड़ी भाभी से एकतरफा प्रेम करता था और इसी वजह से उसने सुसाइड कर लिया. युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी तुम कहती थी ना कि मर जा, तो लो मैं मर गया.
ग्वालियर में युवक ने उठाया खौफनाक कदम
Gwalior News: ग्वालियर में फोटोग्राफर ने रिश्ते में भाभी से एक तरफा प्रेम के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला हैं, जिसमें उसने उस महिला का जिक्र किया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दरअसल ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के गड्ढा वाला मोहल्ला में रहने वाले मोंटी मोरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने कमरे के छत से लगे पंखे में लटकर फांसी लगा दी. आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी भाभी से प्रेम का जिक्र किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद शव को निगरानी में ले लिया और कई लोगों से पूछताछ की.
भाभी से एकतरफा प्रेम करता था युवक
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक युवक उम्र में 20 साल बड़ी भाभी से एकतरफा प्रेम करता था. पर भाभी उसे पसंद नहीं करती थी, जिसके चलते मृतक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक युवक पेशे से फोटोग्राफी का काम करता था.
पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट
बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि मम्मी तुम कहती थी ना कि मर जा, तो लो मैं मर गया. उसको (भाभी को) मेरा प्यार देना, उसको मेरी मौत की खबर दे देना. बताना मैं उससे बहुत प्यार करता हूं. मेरी मौत के बाद उसको (भाभी को) कुछ मत कहना. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
ग्वालियर के सीएसपी मनीष यादव ने कहा कि 22 साल के युवक के द्वारा फांसी लगाई जान दे दी गई है. पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं. पुलिस उस पर जांच कर रही है. अब जो भी पक्ष हैं. उन सभी के बयान लिए जाएंगे. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.
(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्स डिप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)
About the Author
गोविन्द सिंहSenior Sub Editor
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…
और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Gwalior,Madhya Pradesh

