Last Updated:July 31, 2026, 21:14 IST
Baby Cobra News: विशेषज्ञों की मानें तो कई लोग बेबी कोबरा को पकड़ने, डंडे से हटाने या हाथ लगाने की कोशिश करते हैं और यही गलती सबसे ज्यादा हादसों की वजह बनती है. बेबी कोबरा देखने में भले ही कुछ इंच का होता है, लेकिन इसका दंश किसी भी व्यक्ति को पलभर में मौत के घाट उतार सकता है. जानें और…
Cobra Snake News: बरसात शुरू होते ही मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में खेत खलियानों सहित रहवासी बस्तियों में सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है. बड़े सांपों के साथ कोबरा के छोटे-छोटे बच्चे भी काफी संख्या में बाहर आने लगते हैं. कई बार इंसानों से उनकी मुठभेड़ भी होती है. लोग सर्पदंश का शिकार हो जाते हैं. खासकर छोटे कोबारा सांपों को निमाड़ अंचल की स्थानीय भाषा में ‘कण’ कहा जाता है. कई लोग बच्चा समझकर उसे छुने या पकड़ने की कोशिश करते हैं. लेकिन, यही लापरवाही उनके लिए जानलेवा साबित हो जाती है.
सर्प विशेषज्ञों की मानें तो कई लोग जिज्ञासा में बेबी कोबरा को पकड़ने, डंडे से हटाने या हाथ लगाने की कोशिश करते हैं और यही गलती सबसे ज्यादा हादसों की वजह बनती है. चूंकि, बेबी कोबरा देखने में भले ही कुछ इंच का होता है, लेकिन इसका दंश किसी भी व्यक्ति को पलभर में मौत के घाट उतार सकता है. छोटा होने के बावजूद इसमें विष ग्रंथियां सक्रिय रहती हैं. भूलकर भी इसे पकड़ने, डंडे से हटाने या हाथ लगाने की कोशिश नहीं करें. बरसात में ये बेहद खतरनाक जीव माना जाता है.
क्यों कहा जाता है ‘किल फॉर डेथ’
खरगोन के सर्प विशेषज्ञ एवं स्नेक कैचर महादेव पटेल बताते हैं कि बेबी कोबरा को ‘किल फॉर डेथ’ भी कहा जाता है. माना जाता है कि बेबी कोबरा के डसने के बाद बचने की संभावनाएं बेहद कम रहती हैं. क्योंकि, छोटा कोबरा अपने बचाव में तेजी से हमला करता है और विष ग्रंथियों का सारा जहर एकसाथ छोड़ देता है. इसलिए उसके काटने को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर बेबी कोबरा काट ले तो बिना समय गंवाए सीधे अस्पताल पहुंचना चाहिए. थोड़ी भी देरी हुई तो जान जा सकती है.
बरसात में क्यों बढ़ जाते बेबी कोबरा
विशेषज्ञ बताते हैं कि बारिश के मौसम में कोबरा के अंडों से बच्चे निकलना शुरू हो जाते हैं. बिलों में पानी भरने के कारण ये सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों, लकड़ी के ढेर, ईंटों, खेतों, बगीचों और गोदामों तक पहुंच जाते हैं. कई बार ये चप्पल-जूतों, पुराने सामान या कोनों में छिपे मिलते हैं, इसलिए बारिश के दिनों में सफाई करते समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी है.
बेबी कोबरा दिखे तो क्या करें
यदि घर या आसपास बेबी कोबरा दिखाई दे तो उसे छूने, भगाने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें. सुरक्षित दूरी बनाकर रखें और तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें. यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक, घरेलू इलाज या देरी करने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें. विशेषज्ञों का कहना है कि बेबी कोबरा छोटा जरूर होता है, लेकिन उसके खतरे को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…
और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Khargone,Madhya Pradesh

