
उज्जैन।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन अनुरूप श्रावण-भादौ माह में श्री महाकालेश्वर मंदिर में निरंतर सेवा एवं समर्पण भाव से कार्य करने वाले मंदिर कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, सफाई एवं हाउसकीपिंग कर्मियों का सम्मान किया गया। इन कर्मियों के समर्पित प्रयासों से श्रावण-भादौ में लगभग 1 करोड़ 88 लाख श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराने में सफलता मिली।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह तथा प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक द्वारा कर्मियों का सम्मान किया गया।

कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की परिकल्पना के अनुरूप श्रावण-भादौ में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में मंदिर समिति के कर्मचारियों एवं सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दिव्यांगजन, बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं सहित सभी श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए कर्मचारियों ने तत्परता, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

