उज्जैन,में संभागायुक्त श्री आशीष सिंह एवं एडीजी श्री राकेश गुप्ता ने मंगलवार को प्रशासनिक अमले के साथ आगामी दिनों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर सभी तैयारियां समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर को ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वृहद स्तर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट और गीता भवन का निरीक्षण किया गया।
एक साथ प्रज्वलित होंगे 25 लाख से अधिक दीप
उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे शिप्रा मैया के विभिन्न घाटों एवं श्री महाकाल महालोक क्षेत्र में एक साथ 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उज्जैन विश्व रिकॉर्ड की ओर आगे बढ़ रहा है और इस आयोजन में बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। शहर एवं जिले की विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आकर अपने वॉलिंटियर्स को आयोजन में सहभागिता के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव जनभागीदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा। आयोजन के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा चुकी है तथा चरणबद्ध तरीके से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस भव्य आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया।
7 प्रमुख सेक्टर और 250 सब-सेक्टर में बांटा गया आयोजन क्षेत्र
दीपोत्सव के लिए शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों एवं श्री महाकाल महालोक क्षेत्र को 7 प्रमुख सेक्टरों एवं 250 सब-सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सात प्रमुख सेक्टरों में केदारेश्वर घाट से दत्त अखाड़ा होते हुए गुरु नानक घाट तक, सुनहरी घाट से रामघाट होते हुए नरसिंह घाट ब्रिज तक, नरसिंह घाट ब्रिज से कर्कराज मंदिर तक, माली कैफे से भूखी माता तक, भूखी माता से लालपुल तक, लालपुल से गऊघाट तक तथा कर्कराज मंदिर से लालपुल तक का क्षेत्र शामिल है। आयोजन के लिए लगभग 11 हजार ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीप लगाए जाएंगे। इसी के अनुरूप प्रत्येक सब-सेक्टर में दीप, मोमबत्ती, माचिस, चिमटी, कपूर, तेल सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। दीप प्रज्वलन की व्यवस्था के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर दो-दो वॉलिंटियर्स की तैनाती की जाएगी। इस प्रकार लगभग 22 हजार 500 वॉलिंटियर्स जनभागीदारी के माध्यम से इस भव्य दीपोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। जनभागीदारी से आयोजित यह दीपोत्सव उज्जैन की सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और सामूहिक संकल्प का प्रभावी संदेश देगा।
संभागायुक्त ने काफी संख्या में आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। बताया गया कि इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा सबसे पहले दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी की जाएगी। सभी सेक्टरों में आपातकालीन समय के लिए मेडिकल टीम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता अनुसार बड़ी स्क्रीन लगाए जाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की एक दिन पूर्व रिहर्सल भी की जाएगी।
इसके पश्चात अधिकारियों द्वारा गीता भवन पहुंचकर वहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
*एक साथ प्रज्वलित होंगे 25 लाख से अधिक दीप*

उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे शिप्रा मैया के विभिन्न घाटों एवं श्री महाकाल महालोक क्षेत्र में एक साथ 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उज्जैन विश्व रिकॉर्ड की ओर आगे बढ़ रहा है और इस आयोजन में बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। शहर एवं जिले की विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आकर अपने वॉलिंटियर्स को आयोजन में सहभागिता के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव जनभागीदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा। आयोजन के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा चुकी है तथा चरणबद्ध तरीके से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस भव्य आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया।
*7 प्रमुख सेक्टर और 250 सब-सेक्टर में बांटा गया आयोजन क्षेत्र*