Last Updated:July 31, 2026, 22:24 IST
Bhopal News: भोपाल में दो युवक फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों से चालान के नाम पर पैसे वसूल कर रहे थे, लेकिन उनकी हरकतों पर लोगों को शक हो गया. बाद में पुलिस आ गई और सख्ती से पूछताछ में उन्होंने सारा सच उगल दिया. खास बात ये रही कि एक युवक ने कमर में निकली पिस्टल भी लगा रखी थी.
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर कर रहे थे वसूली, ऐसे खुली पोल
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके से पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर राहगीरों से अवैध वसूली की. अब आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया एक आरोपी एलएलबी का छात्र है, तो दूसरे की कमर से पुलिस ने एक नकली पिस्टल भी बरामद की है.
बताया जा रहा है कि शाहपुरा क्षेत्र के एक चौराहे पर सिविल ड्रेस में मौजूद दो युवक गाड़ियों को रोककर चेकिंग के नाम पर रौब जमा रहे थे. दोनों खुद को पुलिसकर्मी बताकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और बिना हेलमेट चलने वाले लोगों को चालान का डर दिखाकर पैसों की वसूली कर रहे थे.
लोगों की सख्ती के आगे झूठ हो गया बेनकाब
युवकों की हरकतों पर जब स्थानीय लोगों को शक हुआ, तो पब्लिक ने उन्हें घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी. लोगों ने जब उनसे पूछा कि कौन से थाने में पदस्थ हो और अपनी पुलिस आईडी दिखाओ? तो दोनों बगले झांकने लगे. शुरुआत में उन्होंने खुद को कोहेफिजा थाने का पुलिसकर्मी बताकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन लोगों की सख्ती के आगे उनका झूठ बेनकाब हो गया.
पुलिस ने आरोपी की कमर से जब्त की नकली पिस्टल
स्थानीय निवासियों ने बिना देर किए तुरंत पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही रात करीब 9:30 बजे शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमान खान और एलएलबी के छात्र कार्तिक मिश्रा के रूप में हुई. तलाशी के दौरान पुलिस ने अमान की कमर से एक नकली पिस्टल भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वह लोगों को डराने के लिए करता था.
थाने ले जाने के बाद जब सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए इसे महज एक ‘सोशल मीडिया प्रैंक’ करार देने की कोशिश की. पुलिस ने उनके इस खोखले दावे को सिरे से खारिज कर दिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
About the Author
गोविन्द सिंहSenior Sub Editor
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…
और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Bhopal,Madhya Pradesh

